मगरलोड सरस्वती साइकिल योजना के तहत मगरलोड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड कक्षा 9वी बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया. - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 14 April 2022

मगरलोड सरस्वती साइकिल योजना के तहत मगरलोड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड कक्षा 9वी बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया.


 : 
छत्तीसगढ़ धमतरी मगरलोड सरस्वती साइकिल योजना के तहत मगरलोड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड  कक्षा 9वी बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया. साइकिल की चाबी मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे. साइकिल वितरण के दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष  मोहन चक्रधारी मुख्य अतिथि के रूप माध्यमिक शाला के अध्यक्ष तरुण साहू प्राचार्य हेमंत कुमार पार्षद वीना सिन्हा के उपस्थित रहे.

साइकिल वितरण दिनांक 12 /4/ 2022

  इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ है. अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं. पहले कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐ  बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं. ये समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है.

समय की होगी बचत

बालिकाओं ने कहा कि साइकिल मिलने से वे बहुत खुश है. अब उनके समय की बचत होगी. साथ ही स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी. बालिकाओं ने बताया कि पहले वे कई किलोमीटर दूरी तय करने से थका जाती थी. इसका असर उनके पढ़ाई पर भी पड़ता था. अब साइकिल मिल जाने से बहुत कुछ अच्छा होगा. साइकिल से जाने से थकावट नहीं लगेगी. समय की बचत के साथ घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा.

मगरलोड कक्षा 9वी छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत बांटी गई साइकिल

छात्राओं को मिला 

सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने वरदान साबित हो रही है. खासकर दूरस्थ क्षेत्रों की ऐसी छात्राएं जो पढ़-लिखकर कुछ कर गुजरना तो चाहती थीं लेकिन परिवार की माली हालत और घर से विद्यालय की अधिक दूरी उनकी राह में बाधा बनी हुई थी. उन सभी छात्राओं के सपनों को साकार करने इस योजना ने संबल प्रदान किया.

छत्तीसगढ़ शासन की योजना

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पढ़ने वाली छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है. हालांकि इस योजना के शुभारंभ में सिर्फ पिछड़ा वर्ग और बीपीएल वर्ग की छात्राओं को ही साइकिल दी जाती थी, लेकिन बाद में सभी वर्ग की छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है.

Post Top Ad