मगरलोड तहसील कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन रायगढ़ में हुआ घटना के संबंध में कुरूद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष लक्ष्मीकांता द्विवेदी हेमंत सिन्हा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 28 February 2022

मगरलोड तहसील कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन रायगढ़ में हुआ घटना के संबंध में कुरूद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष लक्ष्मीकांता द्विवेदी हेमंत सिन्हा






मगरलोड तहसील कार्यालय के बाहर  किया विरोध प्रदर्शन रायगढ़ में हुआ घटना के संबंध में कुरूद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष  लक्ष्मीकांत द्विवेदी    हेमंत सिन्हा


पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105

छत्तीसगढ़ धमतरी मगरलोड अधिवक्ता संघ kurud के आव्हान पर दिनांक 25/02/2022 से दिनांक 05/03/ 2022 तक अनुविभागीय अधिकारी  kurud के अधीनस्थ तहसील न्यायालय kurud magarlod एवं भखारा तहसील मुख्यालय में जाकर अधिवक्ता गण अपना रायगढ़ मामले में झूठे आरोप के विरोध में एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना आवाज बुलंद करने के लिए दिनांक 28/02/2022 को हड़ताल स्वरूप अधिवक्ता संघ kurud के अधिवक्तागण मेअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एलके dwedi सचिव मोहेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष रमेश sinha कोषाध्यक्ष यशवंत साहू सचिव महेंद्र साहू सांस्कृतिक सचिव हेमंत निर्मलकर ग्रंथालय प्रभारीनरेश डिंगरे राजेंद्र सारवा योगेंद्र साहू anendra साहू hemant sinha suman प्रकाश thakur dipak साहू राकेश साहू पूर्व अध्यक्ष आईएस परमार पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र साहू सूरज प्रकाश लाम्बा आर के लहरी जयप्रकाश साहू दीपक परमार योगेंद्र साहू जीवराम dhru वंशी से मनहरण bhardwaj अरविंद गुरु देवचरण साहू कृष्ण कुमार चंद्राकर rajesh साहू अश्वनी चंद्राकर अधिवक्ता गण उपस्थित होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया

विदित हो कि 10 फरवरी को रायगढ़ के तहसीलदार सुनील अग्रवाल के द्वारा एक प्रकरण के पैरवी के दौरान अधिवक्ता संघ रायगढ़ के सदस्य जितेंद्र शर्मा के साथ दुर्व्यवहार करने एवं उनके विरोध में दिनांक 11 फरवरी 2022 को अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ को जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा ज्ञापन सौंपने पर राजस्व कर्मचारियों के द्वारा गाली गलौज मारपीट करते हुए ज्ञापन की कॉपियों को फाड़ कर विद्वेश पूर्ण तरीके से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिवक्ताओं के ऊपर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने से उपजे विवाद अब भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग का रूप ले लिया है इस मामले पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी नोटरी हेमंत सिन्हा बताया कि अंग्रेजी शासन काल में राजस्व न्यायालय का गठन भारतीयों को लूटने के लिए किया था क्योंकि अंग्रेजों का एकमात्र मकसद भारतीयों को लूट कर यहां की धन संपदा ले जाना था किंतु यह दुर्भाग्य है कि आजादी के 75 साल बाद भी राजस्व न्यायालय को ज्यों का त्यों संचालित किया जा रहा है जिसकी त्रासदी एक आम आदमी के लिए अभिशाप बन गई है, वर्तमान में आम नागरिकों को अधिकतर राजस्व न्यायालय का सामना करना पड़ता हैं जहां आय जाति निवास भूमि के संबंध में हमेशा काम पड़ता है किंतु आज आलम यह है कि कोई भी राजस्व अधिकारी अपने तनख्वाह पर काम नहीं करता अपितु प्रत्येक काम के लिए रिश्वत की मांग करते हैं और यह बात किसी से छुपी नहीं है बिना रिश्वत लिए वह लोग किसी प्रकरण के पन्ने तक नहीं पलटते और जो भी इस भ्रष्ट व्यवस्था का विरोध करते हैं उन्हें किसी न किसी मामले में उलझा कर झूठी केसों में फंसा दिया जाता है यही वजह है कि आज राजस्व न्यायालय भ्रष्टाचार का हब बना हुआ है जिससे हर व्यक्ति परेशान है यहां तक की सिविल न्यायालय में पारित आदेशों का निष्पादन करने के लिए भी कोताही बरती जाती है हजारों मामले हैं जो बरसों से इन न्यायालयों में लंबित पड़ी है  ऐसे में राजस्व न्यायालय के औचित्य पर सवाल उठाना लाजिमी है यही वजह है कि रायगढ़ में अधिवक्ताओं और राजस्व न्यायालय के भ्रष्ट तंत्र के संघर्ष में केवल अधिवक्ता ही नहीं अपितु प्रदेश की आमजन भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जब रायगढ़ में अधिवक्ताओं की रैली निकली तो रायगढ़ के आम नागरिक उन पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया | हेमंत सिन्हा ने आगे कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी जिसे विधि और विधि की प्रक्रियाओं का कोई ज्ञान नहीं होता और वह स्वयं सरकार का कर्मचारी होता है उनके द्वारा न्यायिक कार्य किया जाना और हर कार्य के लिए एक मोटी रकम रिश्वत के रूप में लेकर दलाली प्रथा को प्रोत्साहन देना  आम जन की आजादी  के ऊपर प्रहार नहीं तो क्या है ? उस पर भी चोरी और सीना जोरी जो एक राजस्व अधिकारी तहसीलदार कहता है कि सिविल  डिक्री नहीं मानूंगा ऐसे में एक अधिवक्ता और नागरिक के पास क्या रास्ता बचेगा ? और यह सब नौटंकी हम सब चुपचाप देख रहे है मै उन तमाम अधिवक्ता साथियों सहित समस्त नागरिकों का तन मन धन से समर्थन करता हूं जो इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर रहें है



 

Post Top Ad