उत्तम साहू
नगरी अधिवक्ता संघ के द्वारा रायगढ़ में घटित घटना के विरोध में राजस्व न्यायलय का बहिष्कार एवम एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
नगरी अधिवक्ता संघ के द्वारा रायगढ़ में घटित घटना के संबंध में रोष व्यक्त करते हुए दिनांक 25/02/2022को राजस्व कोर्ट का बहिष्कार एवम एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन धरना स्थल नगरी पर किया जाना है, अधिवक्ता संघ नगरी की बैठक 23/02/2022 को आयोजित किया गया था जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है की सभी अधिवतकाओं के द्वारा रायगढ़ में कुछ अधिवक्ताओं के विरुद्ध किए गए झूठे मामले का विरोध एवम राजस्व न्यायलय में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम राजस्व न्यायलय का बहिष्कार का आह्वान किया गया है , एवम रायगढ़ अधिवक्ता संघ को एक अपनी टीम समर्थन में भेजे जाने का निर्णय लिया गया, उपरोक्त बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चित्रभानु तेजस, सचिव दुष्यंत कौशल एवम अन्य पदाधिकारी कुशाल चंद जैन, तेज बहादुर अग्रवाल, मारूत कुमार गंजीर,मुकेश साहू,दीपक सोनी,सुरेश साहू,जागेश सोलंके, सुरेश कुमार साहू, दिलीप शर्मा,फारुख लोहनी, आरपी साहू,मनोज ठाकुर,राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,मुकेश सेमरे, खिलेंद्र सुरेशा,तुलसी राम साहू, अभिषेक जैन, पुष्पेन्द्र साहू,प्रमोद साहू उपस्थित थे,