मगरलोड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब संघ का अध्यक्ष बने टीएल सिन्हा उपाध्यक्ष कैलाश टांडे संरक्षक किशन विश्वकर्मा महासचिव धनेश्वर बंटी सिन्हा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 1 February 2022

मगरलोड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब संघ का अध्यक्ष बने टीएल सिन्हा उपाध्यक्ष कैलाश टांडे संरक्षक किशन विश्वकर्मा महासचिव धनेश्वर बंटी सिन्हा


 मगरलोड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब संघ का अध्यक्ष बने टीएल सिन्हा उपाध्यक्ष कैलाश टांडे संरक्षक किशन विश्वकर्मा महासचिव धनेश्वर बंटी सिन्हा


मगरलोड विश्राम गृह में हुआ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का पुनर्गठन


मगरलोड - जिला धमतरी विकासखंड मुख्यालय मगरलोड  के विश्राम गृह में मगरलोड को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का पुनर्गठन सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम प्रथम सत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ मगरलोड के सभी पत्रकारों की उपस्थिति में संघ का उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें जनहित के मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने व लोककल्याणकारी कार्यों को जनता के समक्ष लाना तथा विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों को आम जनता व सरकार के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती को गति प्रदान करने की बात कही गई आम जनता के मुद्दों को लगातार मीडिया के माध्यम से लाकर  सरकार को अवगत कराना मुख्य बातें रही द्वितीय सत्र  में मंगलवार 1 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का पुनर्गठन पर चर्चा किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष टोमन लाल सिन्हा को  बनाया गया तथा उपाध्यक्ष कैलाश  टांडे महासचिव धनेश्वर बंटी सिन्हा कोषाध्यक्ष राजू साहू सदस्य जितेंद्र साहू एवं संरक्षक सर्वसम्मति से किशन विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया इस अवसर पर धमतरी जिला के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रेस मीडिया के  साथ रायपुर महासमुंद गरियाबंद बालोद रायगढ़ जगदलपुर कांकेर सहित प्रदेश के समस्त पत्रकार भाइयों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Post Top Ad