राजिम महोत्सव की तर्ज पर 3 दिवसीय गिरौदपुरी महोत्सव प्रारम्भ की जाए- हृदय प्रकाश अनंत
रायपुर / सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी,संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मांग पत्र सौंपा गया,शासन द्वारा सम्मानित प्रसिद्द गायक, समाज सेवक हृदय प्रकाश अनंत ने माननीय मुख्यमंत्री जी को गिरौदपुरी धाम की महत्ता, ख्याति ,और गरिमा को ध्यान रखते हुए राजिम महोत्सव की तर्ज पर गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर 3 दिवसीय गिरौदपुरी महोत्सव प्रारंभ किये जाने हेतु मांग पत्र दिया है।विदित हो कि सतनाम प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म स्थली गिरौदपुरी धाम का मेला, भारत देश प्रदेश व छ.ग.राज्य के लाखों करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र है, मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुवा है। 3 दिवसीय मेला में देश भर से लाखों की संख्या में सर्व समाज के दर्शनार्थी दर्शन को पहुचते है,, गिरौदपुरी महोत्सव के प्रारंभ हो जाने से सांस्कृतिक रूप से भी गिरौदपुरी की ख्याति बढ़ेगी एवं दर्शनार्थियों को रात्रिकालीन उचितव्यवस्था मिल सकेगी।