साहू समाज के प्रदेशअध्यक्ष अर्जुन हिरवानी को जनता कांग्रेस ने दिया श्रद्धांजलि
अर्जून हिरवानी का निधन साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति उत्तम साहू
साहू समाज के गौरव थे अर्जुन हिरवानी -उदय चरण बंजारे
नगरी साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन होने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने शोक प्रकट किया है। पार्टी के धमतरी जिला अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम साहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्री साहू के साथ बिताए हुए पलों को याद कर साझा करते हुए कहा कि अर्जुन हिरवानी जी के नेतृत्व में साहू समाज संगठित होकर एक नया सोपान तय किया है उनके निधन से न सिर्फ साहू समाज बल्कि प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। सरल, सहज, सामाजिक सोच से ओतप्रोत स्वर्गीय हिरवानी ने अपने पूरे जीवन काल में साहू समाज के उत्थान के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। जिसे समाज और प्रदेश कभी नहीं भुला सकता
अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष उदय चरण बंजारे ने स्व श्री साहू को श्रद्धांजलि देते कहा कि अर्जुन हिरवानी साहू समाज के गौरव थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ साहू को एकता के सूत्र में बांध कर समाज को एक नई दिशा और पहचान देने और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे स्व हिरवानी के निधन की खबर से स्तब्ध है ,मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ,नवाबुद्दीन निजामी, संजीव नामदेव सुमित खंडेलवाल दीपक साहू कृपा नायक रघुवीर रामटेके उमेंद ध्रुव मणिकांत जोशी राजेंद्र बंजारे हेमेंद्र सेन विश्राम यादव शेख अब्दुल्ला राजेंद्र बंजारे जीतू साहू रोहित निर्मलकर गोलू साहू शेख अफसाक रिंकू जाटव सहित जिले के कार्यकर्ताओं ने
श्रद्धांजलि अर्पित की