लेखक एवं कवि नूतन साहू पंचायत स्पेक्टर फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 3 January 2022

लेखक एवं कवि नूतन साहू पंचायत स्पेक्टर फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़


 बाधाओं से कैसा घबराना


जरा जरा सी बात पर

क्यों रोता है इंसान

हर इच्छा इंसान की

पूरी कभी न होय।

हानि लाभ जीवन मरण

यश अपयश विधि हाथ

घटता है,कुछ न कुछ हादसा

हर व्यक्ति के साथ

बाधाओं से घबराने के बजाय

दृढ़ता से करें,उनका मुकाबला

बाधाओं से कैसा घबराना।

स्वयं को पानी की भांति समझें

पानी का धर्म है बहना

बहता हुआ पानी,तरोताजा रहता है

वही रुका  हुआ पानी तो

सड़ भी जाता है

बाधाओं से घबराकर,रुके नही

बहते रहें,आगे बढ़ते रहे

क्योंकि इससे हौसला,बढ़ता है

और बाधाएं टूटती है।

व्यक्ति का हक इस संसार में

कोई छीन न पाया है

चाहे दुश्मन उम्र भर

करता रहें,कोई उपाय

जरा जरा सी बात पर

क्यों रोता है इंसान

बाधाओं से घबराने के बजाय

दृढ़ता से करें, उनका मुकाबला

बाधाओं से कैसा घबराना।


नूतन लाल साहू

Post Top Ad