जेलों में परिरूद्ध बंदियों का उनके परिजनों से मुलाकात किया गया प्रतिबंधित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 6 January 2022

जेलों में परिरूद्ध बंदियों का उनके परिजनों से मुलाकात किया गया प्रतिबंधित

 



जेलों में परिरूद्ध बंदियों का उनके परिजनों से मुलाकात किया गया प्रतिबंधित


कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर

धमतरी 06 जनवरी 2022/ प्रदेश में कोविड 19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में यदि जेल में परिरूद्ध बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात की अनुमति दी जाती है, तो जेलों में कोविड 19 संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, रायपुर श्री संजय पिल्ले द्वारा सभी जेल अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि 07 जनवरी से आगामी आदेश तक जेलों में परिरूद्ध बंदियों का उनके परिजनों से मुलाकात पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया है कि  अत्यावश्यक होने पर केवल बंदियों के अधिकृत अधिवक्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ सिर्फ न्यायालयीन कार्य के लिए मुलाकात की अनुमति दी जाए।

Post Top Ad