राज्य आपदा मोचन निधि से कुल साढ़े चार लाख रूपए किए गए स्वीकृत
कोविड 19 से मृत नौ व्यक्तियों के परिजनों को
धमतरी 01 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत नगरी विकासखण्ड के नौ व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल चार लाख 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें ग्राम कुकरेल के श्री सुनील कुमार की मृत्यु कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती आशोबाई को और श्री बलराम नेताम की मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती समारी बाई को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम सियादेही के श्री तेजराम साहू की मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती सरिता साहू को, श्रीमती लक्ष्मी बाई ध्रुव की मृत्यु होने पर आवेदक श्री मयाराम तथा श्री गंगा प्रसाद की मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती मानकुंवर बाई मरकाम को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह दुगली के श्री रमेश कुमार की मृत्यु कोविड 19 से होने पर आवेदक श्रीमती पुष्पलता साहू, सांकरा के श्री हुलास राम साहू की मृत्यु पर आवेदक श्रीमती असमा साहू, सलोनी के श्री महेश राम की मृत्यु पर आवेदक श्री टकेश और बरबांधा के श्री गोपाल सिंह मरकाम की मृत्यु होने पर आवेदक श्रीमती मालती बाई मरकाम को 50-50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। ज्ञात हो कि कोविड 19 की वजह से मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता देने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी नगरी द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके मद्देनजर उक्त सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए रोटासील वैक्सीन का ओरल खुराक दिया जाएगा
धमतरी 01 जनवरी 2022/ बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए रोटा वायरस वैक्सीन डेढ़, ढाई एवं साढ़े तीन माह में लगाया जता है। उन्हें अब रोटासील वैक्सीन का ओरल खुराक दिया जाएगा। जिले में रोटावायरस वैक्सीन 12 हजार 415 डोज उपलब्ध है, इसके समाप्त होते ही रोटासील वैक्सीन लगाया जाएगा। इसी तरह बच्चों में मस्तिष्क ज्वर (मेनेनजाइटिस) की रोकथाम के लिए नौ माह अथवा एक साल में जे.ई.वैक्सीन का टीकाकरण किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि पहले इसे घोल कर लगाया जाता था, वह टीका अब लिक्विड अवस्था में होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीकाकरण के पूर्व ग्रामीणों को मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिए, पंचायत के सहयोग और कोटवार से मुनादी कराकर टीकाकरण करने के निर्देश दिए, जिससे सभी हितग्राही समय पर लाभान्वित हो सके। इस संबंध में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चारों ब्लॉक के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीटीओ, बीपीएम और अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।