कॉलेज के आदिवासी छात्रा ने घर में लगाई फांसी
नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 14 के शिक्षक दंपति की पुत्री ने की फांसी लगाकर खुदकुशी
टोमन लाल सिन्हा
मगरलोड - धमतरी जिला के नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 14 में निवासरत शिक्षक दंपति की पुत्री कुमारी कविता दीवान ने शुक्रवार को घर में उसने कमरे के पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमुंडी मगरलोड के प्राचार्य प्रेम सिंह दीवान ने बताया कि गुरुवार उसकी पुत्री कुरूद में पढ़ाई के नाम पर एक सहेली के यहां रात्रि रुकी थी शुक्रवार को वह हम दोनों की शिक्षकीय कार्य करने स्कूल जाने के बाद करीब 10 बजे वह घर पहुंची और अपनी मम्मी को घर पहुंचने की जानकारी दी शिक्षक दंपति शाम 4 बजे स्कूल से घर पहुंचने पर देखा तो अवाक रह गए उसकी पुत्री कविता दीवान जो बीएससी बायो फाइनल ईयर शासकीय कॉलेज कुरूद की छात्रा थी वह पंखे पर फांसी लगा दी थी उन्होंने इसकी सूचना मगरलोड थाने में तत्काल दिया जिस पर मगरलोड पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना किया जा रहा है मगर पुलिस ने बताई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण बताया जा सकता है