नगर पंचायत मगरलोड पार्षद उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस ने रैली निकालकर नामांकन के लिए झॊकी ताकत - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 3 December 2021

नगर पंचायत मगरलोड पार्षद उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस ने रैली निकालकर नामांकन के लिए झॊकी ताकत


 नगर पंचायत मगरलोड पार्षद उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस ने  रैली निकालकर   नामांकन के लिए झॊकी ताकत 

कांग्रेस के दो भाजपा से एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन 

भाजपा के पूर्व विधायक द्वय व कांग्रेस कॆ जिलाध्यक्ष रहे मौजूद 

नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के वार्ड क्रमांक 11 में हो रहा है  पार्षद के लिए उपचुनाव

 टोमन लाल सिन्हा एवं कैलाश टांडे पत्रकार


मगरलोड - नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के वार्ड क्रमांक 11 में रिक्त पार्षद पद के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के 2 उम्मीदवार जिसमें लेख राम साहू एवं सुरेश कुमार साहू तथा भाजपा के देवराज देवांगन डीजे नगाड़ा बाजा के साथ रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हम जनता को बताएंगे जिसमें पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी गैस के दामों में बढ़ोतरी और कई मुद्दों को लेकर चुनाव में हमारे उम्मीदवार जनता के घर घर में जाकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों के बारे में बताएंगे इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन ने बताया जनता के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और नगर के विकास को और गति प्रदान करने के लिए हम प्रत्येक घरों में जाकर जनता से हमारे प्रत्याशी को जिताने के लिए निवेदन करेंगे और निश्चित ही हमारे उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे कांग्रेस के रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहूं राम साहू नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल किया गया कांग्रेस की रैली में प्रमुख रूप से विसहत राम साहू पार्षद महमूद खान कमलेश बंजारे देवेंद्र साहू  वीणा सिन्हा पूनम पप्पू सोनी हिरवानी ठाकुर उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता चंदन बाफना जयकरण साहू राजेंद्र साहू रवि निर्वाण विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय धर्मेंद्र बीनजेकर डाकवर साहू हरीश साहू युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष दिलीप सोनी अध्यक्ष सरपंच संघ अध्यक्ष निरेंद्र निर्मलकर फुलजी सिन्हा मोहदी सोसायटी अध्यक्ष गोवर्धन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता तहसील कार्यालय में उपस्थित रहे



इसी तरह भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत मगरलोड वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद उपचुनाव के नामांकन रैली मे पूर्व विधायक श्रवण मरकाम पिंकी शिवराज शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु जिला महामंत्री नरेश सिन्हा भवानी यादव की अगुवाई में नामांकन रैली निकालकर तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नरेश सिन्हा ने कहा पार्षद उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी निश्चित तौर से जीतेंगे और उसके लिए हम भूपेश सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखेंगे और वार्ड में रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेंगे मूलभूत सुविधाओं के लिए हम कटिबद्ध है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नरेश अग्रवाल वैष्णव शरण साहू बेदम चौहान शांति देवांगन नंदनी सिन्हा झमित सिन्हा शांति देवांगन भीखम सेन शत्रुघ्न साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय में वार्ड क्रमांक 11 पार्षद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कराने पहुंचे भाजपा पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 के देवराज देवांगन ने वार्ड के मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही  


 

Post Top Ad