सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में तहसील साहू समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ ने वाटर शुद्धिकरण मशीन प्रदान किया। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 27 November 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में तहसील साहू समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ ने वाटर शुद्धिकरण मशीन प्रदान किया।


 तहसील साहू समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ ने वाटर शुद्धिकरण मशीन प्रदान किया।

धमतरी मगरलोड तहसील साहू समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ मगरलोड ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड को कुलिंग एवं हीटर आरो मशीन दान में भेंट किया। जिससे अस्पताल के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जा सके। कर्मचारियों ने आर्थिक सहयोग कर स्वास्थ्य सेवा में योगदान दिया। तहसील साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ के संरक्षक श्री दयाराम साहू जी ने बताया कि कोरोना काल में कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा मरीजों की सेवा के लिए  आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन प्रदान किया जा चुका है। आज  पुनः साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ के आर्थिक सहयोग से आरो वाटर मशीन अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिया गया।इस पुनीत कार्य के लिए साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ को धन्यवाद दिया। बीएमओ मगरलोड ने इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।


इस लोकार्पण कार्य में तहसील साहू समाज अध्यक्ष श्री गोविन्द साहू, मगरलोड परिक्षेत्र अध्यक्ष जीवनलाल साहू,  खिलावन साहू नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री दयाराम साहू संरक्षक साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ , शिक्षक तोमन सिंह साहू, दयालु राम साहू, जितेन्द्र साहू, शिवशंकर साहू, विरेन्द्र साहू, टिंकूराम साहू, आत्मा राम साहू,छगनलाल साहू, भुवनलाल साहू,हरीराम साहू, हरिशंकर साहू (RHO), कर्मा माता मंदिर अध्यक्ष दाऊलाल साहू, कोषाध्यक्ष तीरथ साहू, डीहू राम साहू, बाल गोविंद साहू, डाॅ किर्ती कुमार सिंग, नर्सिंग स्टाफ़ प्रेमलता साहू, दुर्गेश साहू, योगेश्वरी ध्रुव, डी ठाकुर, संतोष यादव मौजूद रहें।

Post Top Ad