रेडक्रास ने पोस्टर स्लोगन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 11 November 2021

रेडक्रास ने पोस्टर स्लोगन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया


 रेडक्रास ने पोस्टर स्लोगन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया


इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी के जिला संगठक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक काउंसलर अवध  राम साहू के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर पोस्टर  स्लोगन के माध्यम से शिक्षा दिवस मनायाl साथ ही बताया गया कि 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है l शिक्षा मंत्री बनते ही सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली पर काम किया और उससे बेहतर बनाने की नींव रखी l शिक्षा दिवस पर संदेश दिया गया कि बेटी हो या बेटा दोनों को है पढ़ाना कोई किसी से कम नहीं दोनों को है आगे बढ़ाना, साक्षरता ही सिंगार हमारा वरना व्यर्थ है जीवन सारा, हर घर में यह दीप जलाओ अपने बच्चों को पढ़ाओ, पढ़ाई और किताबों से प्यार करो जीवन अपना उद्धार करो आदि स्लोगन के माध्यम से साक्षरता का संदेश दिया एवं लोगों को साक्षर करने की शपथ दिलाई गई l जिसमें रेड क्रॉस वॉलिंटियर शाहिद खान शैलेंद्र रामकरण उत्तम पोखन, प्रियंका, दुर्गेश नंदिनी, कुंती, तिरुपमा, चांदनी, हुलसी, हर्ष, रोहित साहू  प्रीतम, रामानंद , भारती, नीलम भावना, उषा निर्मलकर का सहयोग रहा

Post Top Ad