थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रहास बघेल व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़े अपने पास रखकर ग्राम बोरसी से पहंदा की ओर जा रहा था है - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 24 October 2021

थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रहास बघेल व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़े अपने पास रखकर ग्राम बोरसी से पहंदा की ओर जा रहा था है


 


 

 


▫️ असामाजिक गतिविधियों व अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश 

▫️ मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार

▫️ आरोपी के कब्जे से 40 पौवा सीलबंद देसी मदिरा प्लेन- मसाला बरामद, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही 

▫️ थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही

        पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है। 

      इसी क्रम में थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रहास बघेल नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु अपने पास रखकर ग्राम बोरसी से पहंदा की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य ने तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किए। मगरलोड पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम बोरसी एवं पहंदा रोड के बीच घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली। उसने अपना नाम चंद्रहास बघेल पिता माखन लाल बघेल उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम राकाडीह बताया। जिसकी गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर कुल 40 पौव्वा देसी मदिरा जिसमें 20 प्लेन एवं 20 मसाला, प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमती 4000/- रुपए रखे मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 गिरफ्तार आरोपी का नाम -

 चंद्रहास बघेल पिता माखन लाल बघेल उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम राकाडीह थाना मगरलोड जिला धमतरी

Post Top Ad