डुमरपाली कोपरा एनीकट में मिला नवजात शिशु का शव
जाच मे जुटी मगरलोड पुलिस
टोमन लाल सिन्हा
मगरलोड - जिला धमतरी के थाना मगरलोड से 20 किमी दुरी पर स्थित ग्राम डूमरपाली कोपरा एनीकेट के पास एक नवजात शिशु का शव देखा गया । जिसकी सूचना मगरलोड थाने को दी।सूचना मिलते ही टीआई प्रणाली वैद्य, एसआई सुभाष लाल स्टॉफ़ सहित शिशु के शव को अपने कब्जे ले कर आगे की जांच में जुट गए हैं।।बताया जा रहा कि शव शिशु लड़की का है जो आज का ही। प्रेम प्रसंग के चलते अवैध संतान की आशंका जताई जा रही है।पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जाच पडताल कर रही है

