भाजपा और कांग्रेस का आलाकमान दिल्ली में लेकिन हमारा आलाकमान छत्तीसगढ़ की जनता है अमित जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
नगरी धमतरी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए सम्मेलन मैं जिले के नगरी कुरूद मगरलोड भखारा से आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छजकां के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा की कांग्रेस और भाजपा का आलाकमान दिल्ली में बैठा है लेकिन हमारा आलाकमान छत्तीसगढ़ की जनता है जो भी निर्णय होगा यहां की जनता करेगी क्षेत्रीय पार्टियां देश के अधिकांश राज्यों में सरकार का गठन कर चुकी है उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जनता कांग्रेस सरकार बनाएगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर विकास कर रही है उसमें भी कमीशन खोरी का खेल चल रहा है, कांग्रेस सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकर गई है सरकार बेरोजगारों को न तो रोजगार दे पा रही है और ना ही बेरोजगारी भत्ता दे रही है किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है खाद की कालाबाजारी सरकार के संरक्षण में जोरों से चल रही है किसानों को लूटा जा रहा है गांव गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है शराबबंदी की जगह शराब मंडी खोल दिया गया है प्रदेश में लाखों अनियमित कर्मचारी हैं जिसका नियमितीकरण कर नहीं हो पाया कांग्रेश की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ढाई साल की लड़ाई की गूंज अब दिल्ली तक सुनाई दे रही है प्रदेश सरकार विकास की बजाए कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ने कार्यकताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि श्री अजीत जोगी के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर उनके सपनों को साकार करना है और 2023 में जनता कांग्रेस की सरकार बनाना है कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री अमित जोगी के साथ में पहुंचे प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष उदय चरण बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, प्रदीप साहू जी अध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा,रुकमणी साहू जिला अध्यक्ष उत्तम साहू संजीव नामदेव जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री नवाबुद्दीन निजामी, मोहन देवांगन जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर रामटेके, उमेद नेताम, भीम साहू, हुलास साहू श्याम साहू,विनोद साहू,दीपक साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
