देश के प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया समूह की महिलाओं को संबोधित ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद‘‘ कार्यक्रम में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 12 August 2021

देश के प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया समूह की महिलाओं को संबोधित ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद‘‘ कार्यक्रम में


 देश के प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया समूह की महिलाओं को संबोधित

‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद‘‘ कार्यक्रम में

धमतरी 12 अगस्त 2021/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद’ कार्यक्रम के तहत देश भर के विभिन्न स्व सहायता  समूह की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे बातचीत कर उनकी गतिविधियां, आय और भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की और कार्यक्रम के अंत में उन्हें संबोधित भी किया। इसमें धमतरी ज़िले की भी दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत जिला, विकासखंड में समुदाय आधारित संगठन, स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठित समूह इत्यादि ने प्रधानमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी. कक्ष में कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति प्रियंका महोबिया उपस्थित रहे। ‘आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद‘ कार्यक्रम में  जिले की 15 महिला स्व सहायता समूह/सदस्यों को पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME Scheme) योजना के अंतर्गत सात लाख 42 हजार रूपये की सीड केपिटल राशि वितरित की गई। इसी तरह रिवाल्विंग फंड (आर.एफ.) के तहत 338 महिला स्व सहायता समूह को 50 लाख 70 हजार रूपये तथा कैप फंड के तहत 142 महिला स्व सहायता समूहों को 54 लाख 60 हजार रूपये वितरित की गई इस मौके पर जिले के स्व सहायता समूह के 63 हजार 232 सदस्यों ने दूरदर्शन एवं ऑनलाइन माध्यम से संवाद का श्रवण किया

Post Top Ad