प्रदेश भर में यूरिया सहित अन्य खाद कि किल्लत..... उदय चरण बंजारे भंडारण नहीं होने से अधिक रेट में खाद लेने मजबूर हैं किसान.... उत्तम साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 7 July 2021

प्रदेश भर में यूरिया सहित अन्य खाद कि किल्लत..... उदय चरण बंजारे भंडारण नहीं होने से अधिक रेट में खाद लेने मजबूर हैं किसान.... उत्तम साहू


 

प्रदेश भर में यूरिया सहित अन्य खाद कि किल्लत..... उदय चरण बंजारे

भंडारण नहीं होने से अधिक रेट में खाद लेने मजबूर हैं किसान.... उत्तम साहू


नगरी   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे ) के प्रदेश अध्यक्ष उदय चरण बंजारे धमतरी जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्य सरकार किसान हितैसी होने का ढोंग कर कांग्रेस सरकार किसानों ‌का शोषण कर रही है किसान मजबूर हो कर बिचौलिए से अधिक रेट में खाद लेकर किसानी कर रहे है  खरीफ सीजन में खाद की किल्लत ना हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तो की गई है लेकिन डिमांड के हिसाब से अब तक भंडारण केंद्र में भंडारण नहीं हो पाया है, प्रदेश में खाद की किल्लत अभी से होने लगी है खाद की किल्लत शुरू हुई तो जाहिर है कालाबाजारी भी होना तय है वहीं कई जगहों पर किसानों को यूरिया के साथ अन्य खाद लेने पर ही यूरिया देने की प्रथा शुरू हो गई है जिले के 1 लाख 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल ली जाती है 

प्री मानसून के साथ ही किसान अब खेतों की ओर लौट गए हैं जिले में खेती किसानी के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है मानसून के आने के साथ ही हर साल खाद की किल्लत शुरू हो जाती है इस बार भी यूरिया की किल्लत शुरू हो गई है जोगी कांग्रेस ने खाद संकट का निराकरन जल्द ही करने की मांग किया है किसानों की समस्या को देखते हुए मांग अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए अन्यथा जोगी कांग्रेस किसानों के साथ सड़क में उतर कर सरकार के प्रति धरना प्रदर्शन किया जायेगा

Post Top Ad