रायपुर छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छतीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष भूपेंद्र घृतलहरे रायपुर जिला अध्यक्ष श्री कमल कुर्रे ने बताया कि कॉग्रेस पार्टी के छतीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया से मुलाकात कर समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे अवगत कराया ,एवम लिखित रूप से विस्तार के साथ उनके सामने अपने बातों को रखा ,की छतीसगढ़ में निवासरत लगभग 13 प्रतिशत सतनामी समाज के लोग बहुत ही उम्मीद के साथ कांग्रेस सरकार बनाने दिन रात मेहनत किये मूलतः सतनामी समाज के लोग कॉग्रेस समर्थक ही है, परंतु जब से कॉग्रेस की सरकार आयी है जातिगत भेदभाव बढ़ गई है और सतनामी समाज के साथ अन्याय अत्याचार बड़ गयी है छतीसगढ़ सतनामी समाज की सभी समिति एवम संगठन मिलकर छतीसगढ़ सरकार के मंत्रियों एवम मुख्यमंत्री को समाज के समस्याओं से अवगत कराया है परंतु समस्या जस के तस बनी हुई है,समाज से की गई वादों को कॉग्रेस पार्टी की सरकार भूलकर समाज को नजर अंदाज कर रही है समाज को केवल वोटबैंक समझने की भूल कर रही है जबकि समाज जागरूक हो चुका है कॉग्रेस सरकार बनाने के लिए आपके दुवारा भी सतनामी समाज की कई बैठक ली गयी थी तथा समाज के समस्याओं को हल करने की आपके दुवारा भी अस्वासन दिया गया था,जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ये सुनकर पुनिया ने कहा कि “इस विषय पर कल बैठक रखा गया है जिस पर लिखित बिन्दुओ पर चर्चा होगी” यदि इस मांगों पर त्वरित कार्यवाही नही होता तो समस्त सतनामी समाज के युवा ब्रिगेड लामबंद होकर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास घेराव एवम एक सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद पूरे छतीसगढ़ में होगा, जिसका रूप रेखा तैयार किया जा चुका है जिससे सरकार को बड़ा खमयाजा भुगतना पड़ सकता है मीडिया के माध्यम से जिला अध्यक्ष कमल कुर्रे ने ये भी कहा कि आरक्षण के तहत बने नेता अपने बातों को विधानसभा तक नहीं पहुंचाते

