मगरलोड रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस स्थानीय सांस्कृतिक भवन भैसमुन्डी मे भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती कविता यादव, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू के उपस्थिति में छाया चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास से मनाया गया।तत्पश्चात श्रीमती कविता यादव एवं श्रीमति दुर्गा साहू ने रानी दुर्गावती के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के राजा पृथ्वीसिंह चंदेल के यहाँ हुआ था उनका राज्य गढ़मंडला था । रानीदुर्गावती का जन्म दुर्गा अष्टमी के दिन होने के कारण उसका नाम रानीदुर्गावती रखा गया।रानीदुर्गावती भारत की एक प्रसिद्ध वींरागना थी जिसने मध्यप्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में शासन किया ।आज इस अवसर पर नगरपंचायत मगरलोड भैसमुन्डी के कोरोना वालिन्टयर मितानिन श्रीमती मूर्ति साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती शोभा चक्रधारी, श्रीमती दिलेश्वरी ध्रुव, श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी, श्रीमती दिनेश्वरी साहू, श्रीमती मुक्ति साहू,श्रीमती धर्मी साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती वेदबाई साहू, श्रीमती तिलोत्तमा सिन्हा का गुलाल लगाकर श्री फल,मास्क से सम्मान करने के बाद सांस्कृतिक भवन परिसर में फलदार एवं छाया दार पौधों का वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला समूह से श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती विशाखा निषाद, श्रीमती तामेश्वरी साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती रूखमणी यादव, श्रीमती कंचन साहू, कुमारी दिव्या साहू उपस्थित थे ।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
