डॉ रमेश सोनसायटी बने टीकाकरण मंडल प्रभारी साथ ही मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर एवं मंडल मंत्री संतोषी कंसारी की त्रिस्तरीय प्रभारी टीम बनी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 20 June 2021

डॉ रमेश सोनसायटी बने टीकाकरण मंडल प्रभारी साथ ही मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर एवं मंडल मंत्री संतोषी कंसारी की त्रिस्तरीय प्रभारी टीम बनी


 मोर्चा प्रकोष्ठ एवं कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष यादव ने ली                             संगठन के अनेकों कार्यक्रमों की बनाए गए रणनीति                                             भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है  - उमेश यादव       




नवापारा राजिम = भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने मोर्चा प्रकोष्ठ एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक लिया जिसमें जिला से आए संगठन के अनेकों कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया और कार्यक्रमों को सफल बनाएं जाने हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से  21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल क्षेत्र में दो स्थानों पर योग शिविर लगाया जाना जिसके प्रभारी मंडल अध्यक्ष व मंडल के संगठन प्रभारी होंगे।      21 जून से टीकाकरण जन जागरण अभियान चलाएं जाने के लिए मंडल स्तर पर त्रिय स्तरीय  प्रभारियों की नियुक्ति किया गया जिसमें मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर , मंडल मंत्री श्रीमती संतोषी कंसारी व डॉक्टर रमेश सोनसायटी को बनाया गया।                         23 जून पार्टी के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर 23 जून से 6 जुलाई तक प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें प्रमुख रुप से संगोष्ठी व वृक्षारोपण किया जाना निश्चित किया गया है जिसके लिए प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष द्वय अनिल जगवानी व दुकालू चक्रधारी को बनाया गया  वही 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया गया था जिस पर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को जेल में डालने जैसा कृत्य हुआ था इस दिन को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुए मीसा बंदी वा जनसंघ कार्यकर्ताओं का सम्मान जैसा कार्यक्रम किया जाना निश्चित किया गया है बैठक में चर्चा के दौरान विषय रखते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है जिसमें संगठन के आदेशों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना दायित्व में रहने वाले कार्यकर्ताओं का मूल जिम्मेदारी है बैठक में विशेष रुप से उपस्थित रहने वालों में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव , महामंत्री नवल साहू , उपाध्यक्ष दुकालू चक्रधारी , श्रीमती तनु मिश्रा , मंडल मंत्री संजय सोनी हीरा लाल साहू , रूपेंद्र चंद्राकर , संतोषी कंसारी , मीडिया प्रभारी किशन साहू नत्थूराम साहू सरपंच प्रतिनिधि , जिला महामंत्री रेशम हुंदल , महामंत्री श्रीमती नीता धीवर , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष  नागेंद्र वर्मा , श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन , मिथिलेश साहू , राम कुमार जोशी इम्मू सोलंकी चेतन साहू ,राजू रजक , हितेश मड़ई केलाश तिवारी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Post Top Ad