कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू .. उत्तम साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 24 May 2021

कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू .. उत्तम साहू


 कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू .. उत्तम साहू 


नगरी   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के धमतरी जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ने टूल किट प्रकरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि टूल किट से प्रदेश की जनता को कोई लेना देना नहीं है, बल्कि इनके द्वारा ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास मात्र है, वर्तमान स्थिति पर श्री साहू ने कहा कि देश व प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार देश का मुख्य मुद्दा सहित करोना कॉल में गरीब बेसहारा और बेरोजगार हुए लोगों की चिंता करे सरकार देश और प्रदेश में कोरोनावायरस के चलते लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं इसकी फिक्र इनको नहीं है, टूल किट मामला को तुल दे कर दोनों पार्टियां एक दूसरे के उपर दोषारोपण किया जा रहा है जिससे आम जनता को कोई मतलब नहीं है, देश में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार है आम आदमी बेरोजगार हो कर मंहगाई से जूझ रहा है इस पर दोनों राष्ट्रीय पार्टी मुंह बंद कर तमाशा देख रही है केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार दोनों ही कोरोनावायरस मामले में फेल हो गई है एक तरफ छत्तीसगढ़ में बेड वेंटिलेटर ऑक्सीजन और इंजेक्शन के लिए लोग तड़प तड़प के मरते रहे वही देश की नदियों में लाशें बहती रही विदेशों में टीका भेज कर टीका उत्सव मनाया गया जबकि देश टीके के लिए तरसता रहा वही छत्तीसगढ़ की ऑक्सीजन को अन्य प्रदेश में भेजा गया भयानक कोरोना काल में क्रिकेट का आयोजन कराना साथ ही असम बंगाल और यूपी में पंचायत चुनाव करवाना बताता है कि आज की हालात पर दोनों राष्ट्रीय पार्टी कोरोना के प्रति कितने जिम्मेदार है, उत्तम साहू ने आज के इन परिस्थितियों के लिए दोनों दल भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार बताया हैं केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोनावायरस के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया तभी लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी है अब जब लॉकडाउन में लोग अपनों को खोकर बेसहारा और बेरोजगार हो गए तब भाजपा और कांग्रेस जनहित में काम करने के बजाए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर टूल किट पर राजनीति कर रही हैं और मुख्य मुद्दा से जनता का ध्यान भटका रही है

Post Top Ad