डीजीपी डीएम अवस्थी के तमाम निर्देशों के बाद भी मगरलोड क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ, सट्टा का काम जोरों से चल रहा है - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 18 May 2021

डीजीपी डीएम अवस्थी के तमाम निर्देशों के बाद भी मगरलोड क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ, सट्टा का काम जोरों से चल रहा है


 खेतो में सजी थी लाखो का 52परियो का खेल,जुआरियो को पकड़ने नाकाम रही पुलिस अमला


मगरलोड : डीजीपी डीएम अवस्थी के तमाम निर्देशों के बाद भी मगरलोड क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ, सट्टा का काम जोरों से चल रहा है। मगरलोड पुलिस क्षेत्र में इन सब पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। एक ताजा मामले में पुलिस मिली सूचना के आधार पर दबिश तो दी, लेकिन रणनीतिक चूक के चलते पुलिस टीम को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। इस मसलें पर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य से बात करने की कोशिश की तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। 

जानकारी मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कपालफोडी और गाड़ाडीह के बीच खेतो में 52 परियों का खेल सजा हुआ है। बड़ी संख्या में जुआरी इस फड़ में लाखों का दांव लगाए है। सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस की टीम मौके पर दबिश के पहूंची थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने तक जुआरियों का जत्था अपने बोरिया-बिस्तर समेटकर भाग निकले। और पुलिस को बेरंग वापस लौटना पड़ा। 

पुलिस से जुड़े है जुआरियों के तार! 

सूत्रों ने बताया कि जिस समय पुलिस की रेड इस जुआ फड़ पड़ने वाली थी। इसी समय जुआरियों को पुलिस के किसी बंदे ने जुआरियों को रेड पड़ने की खबर कर दी। खबर के बाद जुआरियों ने रेड से पहले ही बोरिया-बिस्तर समेट कर भाग निकले। जिसके पुलिस रेड के लिए मौके पर पहुंची। 

पुलिस को हाथ लगी त्रिपाल और दरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस को जुआरियों के बैठने की दरी और त्रिपाल हाथ लगी। इससे जुआरियों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस महफ़िल में करीब 25-30 जुआरी करीब दो से तीन लाख का दांव लगाए थे। 

इन जगहों से आते है जुआरी

बताया जाता है कि यह हाईप्रोफाइल जुआ का अड्डा है। इस फड़ में मगरलोड क्षेत्र के साथ साथ अन्य जिले के लोग भी शामिल होते है । गाड़ाडीह ठेकला, धौराभांठा, नवागांव, भोथडीह, सांकरा, सुरसाबाँधा, कोपरा, राजिम नयापारा से जुआरी जुटते है।

Post Top Ad