सहकारी समिति और शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते लगभग 73 किसान हुए डिफाल्टर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 17 May 2021

सहकारी समिति और शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते लगभग 73 किसान हुए डिफाल्टर


 

सहकारी समिति और शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते

लगभग 73 किसान हुए डिफाल्टर

पुरा मामला

छत्तीसगढ़ जिला बलौदा बाजार पलारी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोस मंदी मैं संचालित सहकारी कृषि मंडी मैं लाभान्वित होने वाले 4 गांव के लगभग 73 किसानों को डिफाल्टर कर दिया गया है किसानों ने 29 जनवरी 2021 को अपना धान मंडी में लाया गया मंडी के कर्मचारियों द्वारा धान का कर्ज काटकर किसानों को धान की पावती दे दी गई 

इसके बाद किसानों ने अपना धान बिका हुआ समझकर बार-बार बैंक की चक्कर लगाने लगे जब किसानों को धान की भुगतान राशि नहीं मिली तो समिति प्रबंधक के पास जाकर इसकी सूचना दी

प्रबंधक और समिति से बात करने पर पता चला कि लगभग 73 किसानों का धान को 29 जनवरी  सॉफ्टवेयर में चढ़ाना था प्रबंधक का कहना है कि 29 जनवरी को विभाग ने वह सॉफ्टवेयर बंद कर दिया गया जिसके कारण सहकारी समिति के कर्मचारी सॉफ्टवेयर में धान चढ़ाने के लिए असमर्थ थे

प्रबंधक में सॉफ्टवेयर बंद होने की सूचना अपने ऊपर के अधिकारी समेत कलेक्टर को दे दी गई है

प्रबंधक ने इसका जिम्मेदार विभाग को बताया है

वही किसानों का कहना है कि समिति शासन प्रशासन इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें अन्यथा हम उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार हैं

समिति और प्रबंधक  ने किसानों को मंडी से अपना धान खाली करने के मौखिक आदेश दिए हैं

इस आदेश पर किसानों का कहना है कि मंडी से धान बाहर नहीं ले जाएंगे भले ही हम मर जाए

ग्राम पंचायत कोस मंदी के सरपंच ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का मन किया है और इसकी जिम्मेदार जिन जिन व्यक्ति या अधिकारी है उन पर जल्द से जल्द कार्यवाही भी होनी चाहिए

विपक्ष में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी भूपेश सरकार से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द सॉफ्टवेयर खोलें जिसमें जितने किसानों का पर्ची कटता है उसका भुगतान करने की व्यवस्था कर

लकेश्वर बघेल

9754827459

ज़िला रिपोर्टर बलौदा बाजार छत्तीसगढ़

Post Top Ad