डाँक्टर भीमराव अंबेडकर समानता और ज्ञान के प्रणेता थे---भवानी यादव - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 14 April 2021

डाँक्टर भीमराव अंबेडकर समानता और ज्ञान के प्रणेता थे---भवानी यादव

 

डाँक्टर भीमराव अंबेडकर समानता और ज्ञान के प्रणेता थे---भवानी यादव                                                                              डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती के अवसर पर छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये आदर्शो को याद करते हुए सांसद प्रतिनिधि नगरपंचायत मगरलोड पूर्व पार्षद भवानी यादव ने कहा कि बाबा साहब समानता और ज्ञान के प्रणेता थे । डॉ० बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म १४ अप्रैल को महू मध्यप्रदेश मे हुआ था। इस दिन को भारत समेत विश्व के 100 देशों में 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है।अम्बेडकर को विश्व भर मे उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू ने कहा कि बाबा साहब एक भारतीय न्यायविद,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। जयंती अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती कविता यादव, श्रीमती सरिता सोनी, श्रीमती सविता मिश्रा, श्रीमती बिंदू दुबे, श्रीमती दुर्गा दुबे उपस्थित थे ।

Post Top Ad