बिलासपुर बेलतरा विधानसभा के ग्राम टेकर पंचायत मे नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति मधु पवन निर्मलकर के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ढोल बाजे के साथ मंदिर मे पूजा अर्चना के साथ रैली के ऱूप मे स्टेज तक पहुचकर सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस माननीय फूलो देवी नेताम जी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की शुरूवात की । तथा जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे के नेतृत्व मे इस कार्यक्रम को करते हुए सभी अतिथि का स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने कहा कि महिलाओ को बधाई , तथा आज की महिलाओ को शिक्षा को हथियार बताते हुए बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के लिए कहा क्योकि कभी कभी ग्रामीण मे स्कूल का अभाव रहने के कारण पैरेनटस दूसरे गॉव अपनी बच्ची को पढने नही भेजते है, दूर होने की वजह से नही पढ पाते है । आज महिला हर क्षेत्र मे अपने आपको पुरूषो से कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगी है क्योकि महिला ट्रेन , हवाई जहाज, इंजीनियर , डाक्टर, आईएस आफिसर बन रही है अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है हमे फक्र है कि हम महिला है महिला है तो सब संभव है । उन सभी महिलाओ का सम्मान किया गया जो कोरोना काल मे काम किया , घर घर जाकर मितानी भी अपने कार्य को भलीभॉति पूर्ण किया । उनमे एसी बुजुर्ग महिलाऐ है जिनकी आयु 80 के ऊपर रही उनका भी श्रीफल से सम्मान कर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम मे महिला काग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे , जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी जी , रतनपुर ब्लॉक के ग्रामीण अध्यक्ष महेतर राम जी , प्रतिमा सहारे, अंजू सोनी जिला उपाध्यक्ष, सुनीता सत्येन्द्र कौशिक , करूणा डुंगडुग , डाक्टर निलम सिंह , शीतलदास मानिकपुरी जी , सावित्री सोनी जी , विजय लक्ष्मी यादव जी , देव कुमारी कश्यप जी , महिला पंच, उपसरपंच , गुड्डू भाई , सत्येन्द्र कौशिक जी , द्रौपती वर्मा , व ग्राम टेकर के निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Tuesday, 9 March 2021
Home
आज खबर
बेलतरा विधानसभा के ग्राम टेकर पंचायत मे नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति मधु पवन निर्मलकर के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ढोल बाजे के साथ मंदिर मे पूजा अर्चना
