बिलाईगढ़ एनएसयूआई के पदाधिकारियों महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन_ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 19 March 2021

बिलाईगढ़ एनएसयूआई के पदाधिकारियों महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन_


 

बिलाईगढ़ एनएसयूआई के पदाधिकारियों महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन_


वर्तमान समय में क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसी स्थिति में यदि छात्र छात्राओं को ऑफलाइन परीक्षा के लिए महाविद्यालय बुलाया जाता है तो उनके संक्रमित होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी जिससे परीक्षा स्थल और वहां कार्यरत अध्यापक एवं कर्मचारी भी प्रभावित होंगे महाविद्यालय में शिक्षण सत्र दिसंबर 2020 के आसपास प्रारंभ हुआ है और शिक्षण का माध्यम ऑनलाइन रहा जिससे के दूरस्थ इलाकों में रह रहे छात्र-छात्राओं के पास प्रॉपर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण वह ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं जिससे उन्हें अध्ययन करने में भी काफी असुविधा हो रही है ऐसी स्थिति में यदि ऑफलाइन परीक्षा संपन्न कराई जाती है तो अध्ययनरत छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होगा| इसी विषय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) विधानसभा अध्यक्ष नमन मिश्रा के नेतृत्व में शहीद वीर नारायण सिंह काॅलेज बिलाईगढ़ में प्राचार्य महोदय को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिस में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला महासचिव एनएसयूआई बलौदाबाजार दीपक टंडन विधानसभा अध्यक्ष बिलाईगढ़ नमन मिश्रा जिला संयोजक एनएसयूआई बलौदा बाजार मिथलेश लहरें ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई बिलाईगढ़ राजेश पटेल ब्लाक महासचिव एनएसयूआई बिलाईगढ़ केशव साहू,खगेश पटेल,कमल पटेल सुनील, छात्र उपस्थित रहे |

Post Top Ad