मस्तूरी जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 8 March 2021

मस्तूरी जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।


 मस्तूरी जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मस्तूरी/ 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मस्तूरी जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बिहान योजना से जुड़े मस्तूरी क्षेत्र के कई महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया। नारी शक्ति के सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महिला समूह के महिलाओं को प्रेरित किया गया और हर कार्य में अपनी अपनी भागीदारी निभाने के लिए और कई अन्य ट्रिक बताएं गए। उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें, जनपद  अध्यक्ष सावित्री रामनारायण राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, सभापति ओमप्रकाश पैकरा दामोदर कांत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि आंगन दास सोलडे, सभी जनप्रतिनिधियों ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को श्रीफल से सम्मानित भी किया।

मस्तूरी क्षेत्र के वेद परसदा में भी मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मस्तूरी मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित वेद परसदा राधा कृष्ण मंदिर पर भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा महिला दिवस मनाया जिसे मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह उपस्थित हुए थे जिन्होंने महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं को संबोधित भी किया और फूल गुछ, श्रीफल से सम्मानित भी किया।

Post Top Ad