ट्रैक्टर संचालक संघ का बैठक रविवार को टिकारी मस्तूरी में विशेष बैठक। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 5 March 2021

ट्रैक्टर संचालक संघ का बैठक रविवार को टिकारी मस्तूरी में विशेष बैठक।


 ट्रैक्टर संचालक संघ का बैठक रविवार को टिकारी मस्तूरी में विशेष बैठक।



 लगातार पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने के कारण सामान्य वर्ग के साथ-साथ छोटे बिजनेस व कारोबारियों को नुकसान होना तो दिखाई दे ही रहा है साथ ही जिसके चलते हर गरीब परिवार को बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के कारण छोटे-मोटे कामों के माध्यम से गरीब मजदूर लोगों पर भी असर दिखाई दे रहा है इसी तारतम्य में मस्तूरी मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत टिकारी के मिडिल स्कूल  के पास मस्तूरी ब्लॉक स्तर के ट्रैक्टर मालिक संचालक संघ का बैठक दिनांक  7/3 / 2021  रविवार को आयोजित किया गया है। जिसमें  ट्रैक्टर का संचालन किराया दर निर्धारण ,मैटेरियल सप्लाई में हो रही समस्याओं, तथा और भी कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर समाधान हेतु पहल करने की चर्चा होगी । जिसके लिए ट्रैक्टर संचालक संघ के पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई है और अधिक जानकारी के लिए देवन भार्गव  -7389174714 दुर्गेश भार्गव -9975576590 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Post Top Ad