करेली बड़ी रेत खदान को बंद कराने आंदोलन को भाजपा मंडल मगरलोड ने दिया समर्थन
धमतरी मगरलोड ग्राम करेली बड़ी रेत खदान को बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है, प्रदर्शन के 13वें दिन मगरलोड भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं धरना स्थल में पहुंच कर समर्थन दिया शासन - प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष विजय यदू, महामंत्री यवन साहू,रामायण सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि जनपद मगरलोड नरेश सिन्हा,नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू, मेंघा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, महामंत्री दगेश्चर सोनकर, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकम साहू, पूर्व जनपद सदस्य लोकेश साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमन्त साहू, नेमु निषाद , नोकेश्चर ध्रुव , मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू उपस्थित थे*

