महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट निगम इतिहास का सबसे अच्छा बजट:- शरद लोहाना
नगर निगम धमतरी में लगभग 135 वर्षों बाद सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा पहली बार नगर विकास के लिए बजट प्रस्तुत किया गया महापौर विजय देवांगन द्वारा प्रस्तुत बजट पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार जब से निगम में सत्ता संभाली है। प्रथम दिन से ही हमारे महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन के द्वारा शहर विकास के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं व जनकल्याणकारी योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रुप से गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना, कोविड-19 का रोकथाम एवं नियंत्रण, स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रथम स्थान, प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक बीएलसी अंतर्गत उत्कृष्ट गृह निर्माण हेतु पुरस्कार, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, तालाबों में पानी भरने का कार्य, नवीन बस स्टैंड में निर्मित 11 दुकानों को नियमित करना, स्वच्छता कर्मियों को उपहार स्वरूप पंखा व बरसादी वितरण, प्रत्येक वार्डो में राशन दुकान संचालन सहित अन्य योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है जिससे शहर के आम नागरिकों को अनेक प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
महापौर विजय देवांगन द्वारा प्रस्तुत बजट बहुत ही अच्छा बजट है बजट में नगर विकास सहित आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है गड़बो नवा धमतरी के परिकल्पना को सार्थक बनाते हुए इस बजट में अनेक प्रकार के विकास कार्य को शामिल किया गया है जिसमे मुख्य रुप से रामसागर पारा स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड लिगेसी वेस्ट का निष्पादन कार्य 131.68 लाख का प्रावधान किया गया है। सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना कार्य 2506.68 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। जल आवर्धन योजना 3400 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। क्षेत्रातंर्गत पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य 1 करोड़, गौठान निर्माण कार्य 50 लाख, सीसी रोड निर्माण कार्य 10 करोड, नाली निर्माण कार्य 10 करोड़, बी.टी. रोड निर्माण कार्य 2 करोड़, विभिन्न तालाबों का विकास एवं सौंदर्याकरण कार्य 6 करोड, सोरम में गोकुल नगर विकास कार्य 1 करोड़ 14 लाख, हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्य 6 करोड़ 35 लाख, नागरिक सहकारी बैंक के पास पार्किंग निर्माण का 10 करोड़ 4 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण कार्य 15 करोड़ 34 लाख, स्विमिंग पुल निर्माण कार्य 3 करोड़ 92 लाख 48 हजार, सामुदायिक / सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य 4 करोड, विद्युतीकरण योजना 5 करोड़ व् आदि कार्यो का प्रावधान किया गया है।
