तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी के संदर्भ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 10 March 2021

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी के संदर्भ


 


तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी के संदर्भ

रायपुर, 10 मार्च 2021 । तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी के आयोजक को लेकर आज दिनांक 10/03/2021 को रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित किया जा रहा है । 

आयोजन समिति के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार साहू ने बताया कि सिरपुर महोत्सव में बौद्धिक विचार, विरासत एवं संस्कृति का अनूठा संगम होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सिरपुर के आसपास के गांव, कस्बों से लेकर प्रदेश-देश व विदेशों तक बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । यह महोत्सव छत्तीसगढ़ को बुद्ध शांति, बंधुत्व , ज्ञान के मार्ग पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक बौद्ध विरासत को सहेजने के लिए बौद्ध भिक्षुयों के सानिध्य में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक चेतना जगाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ताकि सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज के रूप में पहचान दिलाई जा सके। 

'पुरखा के सुरता' के तहत तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी का आयोजन 12, 13 एवं 14 मार्च को किया जा रहा है। सिरपुर महोत्सव में धम्म, कला-स्थापित, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, समाज एवं इतिहास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक सामाजिक के जानकार संबोधित करेंगे । तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी । समारोह में देश और दुनिया के प्रख्यात विद्ववानों, भाषाविद, पुरातत्वविद, इतिहासकार, पत्रकारों, शोधकर्ताओं, लेखकों, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों, साहित्यकारों व बुद्धजीवियों का प्रबोधन सत्र  भी होगा ।

बौद्ध विरासत पर आधारित नाटक का मंचन, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, महापुरुषों की जीवनी पर पोस्टर प्रदर्शनी और पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा। महोत्सव में कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्यिक और सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों में आजीवन प्रेरणादायक योगदान देने वाले शख्शियतों को सम्मानित किया जाएगा । बौद्ध विरासत और संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिता निबंध, गीत, कविता, रंगोली, रेत आर्ट, चित्रकला, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित कर विजेताओं को महोत्सव के समापन अवसर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में आयोजन समिति छत्तीसगढ़ हेरिटेज एन्ड कल्चरल फाउंडेशन, सिरपुर महोत्सव एवं सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों में, श्री विष्णु बघेल , डॉ. नरेश कुमार साहू, डॉ. रामचंद्र साहू, एडवोकेट रामकृष्ण जांगड़े,  विजय शेण्डे, राजू खूटे आदि शामिल हुए ।

प्रेस वार्ता में श्री विष्णु बधेल ने बताया कि सिरपुर में तीन दिनो तक आतिथियों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी, राजधानी से आतिथियों के लिए तीन दिनो तक आने जाने के लिए बस की सुविधा रहेगी , महोत्सव में सामील होने वाले सभी लोगो के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है , इस आयोजन में देश भर शोधार्थीगण एवं बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे । 


तीन दिवसीय महोत्सव के प्रमुख आकर्षण 

प्रमुख अतिथि वक्तागण

1. प्रो. सुखदेव थोराट , पूर्व अध्यक्ष भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद , एवं विश्वविधालय अनुदान आयोग नई दिल्ली 

2. प्रो. चौथीराम यादव , वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक उत्तर प्रदेश

3. प्रो. विमल थोराट, वरिष्ठ साहित्यकार एवं इग्नू , दिल्ली 

4. प्रो. हेमलता महीश्वर , दलित साहित्यकार , जामिया मिलिया स्लामिया , दिल्ली 

5. रतन लाल , इतिहासकार , दिल्ली विश्वविधालय 

6. श्री दिलीप मण्डल वरिष्ठ पत्रकार , दिल्ली

7. श्री अनिल चमड़िया , वरिष्ठ पत्रकार , दिल्ली 

8. श्री अशोक दस , संपादक , दलित दस्तक , दिल्ली

9. डॉ. मधुकर कठारे , पुरातत्ववेत्ता , महराष्ट्र 

10. डॉ. संतोष राऊत ,इग्नू , हैदराबाद

11. श्री मनु नायक, छत्तिसगढ़ी प्रथम फिल्म निर्माता , निर्देशक

12. प्रो. प्रदीप आगलावे , राष्ट्र संत टुकड़ो जी महाराज विश्वविधालय , नागपुर

13. प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह , भाषा वैज्ञानिक , बिहार 

14. भिक्षु , भिक्षुणी एवं भंतेगण

सम्मान समारोह

1. श्री के. आर. शाह , संपादक आदिवासी सत्ता 

2. श्रीमति कविता वासनिक , लोक गायिका (छत्तिसगढ़ी)

3. श्री मनु नायक, छत्तिसगढ़ी प्रथम फिल्म निर्माता , निर्देशक

4. डॉ. आर. के. सुखदेवे , छत्तीसगढ़ तर्कशील परिषद

5. बसंत साहू चित्रकारी

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले कलाकारों की सूची

क्र. मेहमान कलाकार का नाम

1 कत्थक नृत्य सुभंगी भीमटे  

2 छत्तिसगढ़ी समूह नृत्य पुजा चंद्रवशी एवं टीम 

3 नाटक अंगुलीमाल (धम्म घोष दिपक छात्रावास कला समूह ) सदाराजा राज 

4 अंधश्रद्धा निर्मूलन का चमत्कारों के पीछे का विज्ञान प्रदर्शन

5 पंथी नृत्य (समता एक संदेश पंथी पार्टी ) बसंत  जांगड़े 

6 (जय भीम लोक कला एवं संस्कृति समिति छ.ग. ) मोती माला कोलेकर 

7 सुशीला भीमटे एवं टीम नाटक

8 समूहिक नृत्य,  कबीर तीर्थ आश्रम मंदरौद , भुवनेश्वर साहेब  

9 दीपक साहू एवं समूह गम्म्द  

क्र. छत्तीसगढ़ मे पंजीकृत कलाकार का नाम

1 कविता वासनिक एवं उनकी टीम की प्रस्तुतिकरण

2 मांदरी नृत्य  रूपराई नेतम (नागरी)  

3 जैनू सलाम और साथियों द्वारा गौर नृत्य नगरनार नारायणपुर 

4 कला जत्था सांस्कृतिक कार्यक्रम रोहित डहरिया एवं टीम

5 यशवंत सतनामी एवं ग्रुप की प्रस्तुति

6 छत्तीसगढ़िया राकिंग बैड मनीष चंद्रवंशी 

7 गेड़ी नृत्य (छत्तीसगढ़ लोक दर्शन गरियाबंद) हीरासिंह यादव 

8 नाटक मंचन (आरक्षण हमारा प्रतिनिधित्य है) म्यूजिकल आर्ट एंड सोसियन थियेटर भिलाई, राकेश बोम्बारडे 

9 सावित्री कहार छत्तीसगढ़ कला की प्रस्तुति 

10 सत्य के उज्ज्वल पंथी नृत्य दल खपरीखुर्द राजनंदगाव  

11 भुईया के सिंगार , होच्चेटोल बलोद , कोमल साहू

Post Top Ad