जिला दण्डाधिकारी ने नियुक्त किया कार्यपालिक दण्डाधिकारी चिटफंड कंपनियों की जमापूंजी वापसी के लिए रैली हेतु - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 19 February 2021

जिला दण्डाधिकारी ने नियुक्त किया कार्यपालिक दण्डाधिकारी चिटफंड कंपनियों की जमापूंजी वापसी के लिए रैली हेतु


 


जिला दण्डाधिकारी ने नियुक्त किया कार्यपालिक दण्डाधिकारी
चिटफंड कंपनियों की जमापूंजी वापसी के लिए रैली हेतु

धमतरी 19 फरवरी 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने आगामी 22 फरवरी को स्थानीय गांधी चैक से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पदयात्रा किए जाने की सूचना प्राप्त होने के आधार पर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 23(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की है। उक्त रैली जिले के छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं सेवा संघ द्वारा चिटफंड कंपनियों से पीड़ित निवेशकों की जमापूंजी वापसी के लिए निकाली जाएगी।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी श्री मनीष मिश्रा को गांधी चैक से रायपुर रोड में धमतरी सीमा क्षेत्रांतर्गत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन को रायपुर रोड में कुरूद सीमा क्षेत्र से रायपुर रोड में अंतिम सीमाक्षेत्र तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी धमतरी श्री पवन सिंह ठाकुर की गांधी चैक धमतरी से घडी चैक धमतरी तक, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुरूद श्री भूपेश गावड़े की रायपुर रोड में कुरूद सीमा क्षेत्र प्रारंभ से सांधा चैक कुरूद तक, नायब तहसीलदार धमतरी श्री चन्द्र कुमार साहू की घड़ी चैक धमतरी से सिहावा चैक धमतरी, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी धमतरी श्री राहुल शर्मा की सिहावा चैक धमतरी से रायपुर रोड में धमतरी अनुभाग सीमा क्षेत्र तक और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी धमतरी सुश्री आकांक्षा साहू की सांधा चैक कुरूद से रायपुर की ओर कुरूद सीमा क्षेत्र तक ड्यूटी लगाई गई है।

Post Top Ad