पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता राजेंद्र गोलछा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 11 February 2021

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता राजेंद्र गोलछा


 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता राजेंद्र गोलछा  भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समपर्ण दिवस के रूप में शक्ति केन्द्र सिंगपुर मे मंडल प्रभारी श्री राजेन्द्र गोलछा जी जिला मंत्री धमतरी, श्री नंदलाल यादव जी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा धमतरी, श्री शत्रुघ्न साहू जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री विजय यदु जी अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड,श्री भवानी यादव जी सांसद प्रतिनिधि नगरपंचायत मगरलोड के उपस्थिति में उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया । मुख्य वक्ता राजेन्द्र गोलछा ने दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता के साथ अजातशत्रु थे जिन्होंने अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ति की चिंता करते हुए योजनाओ को लागू करने के लिए कृतसंकल्पित थे आज उन्हीं के बताये रास्ते पर चलकर हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं चलाई जा रही है ।गोलछा ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि जिला संगठन प्रभारी माननीय नीलू शर्मा जी का 20 फरवरी को मगरलोड आगमन होगा जिसमें आगामी रणनीति पर  विस्तारपूर्वक चर्चा किया जायेगा जिसमें कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना है।कार्यकर्ताओ को शत्रुघ्न साहू, विजय यदु, भवानी यादव ने भी संबोधित किया ।आज के इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री यवन साहू, रामायण सिन्हा, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू, पार्षद श्रीमती दुर्गा साहू, वेदम चौहान ,मंडल उपाध्यक्ष खिलेश साहू, चित्रसेन प्रजापति, मंडल मंत्री मिलन नेताम, पूर्व जनपद सदस्य अश्विनी साहू, लोकेश साहू, जनपद सदस्य नारायण धुव्र, हिरामन धुव्र, संरपच लोमश सिन्हा,कुलेश्वर साहू मोहेरा, उमेश चन्द्रवंशी, श्रवण साहू, चमन पटेल, पूरन साहू,  मानसिंग साहू , जीवराखन साहू, खम्हन साहू चैतू साहू,राधे सिन्हा, धनंजय साहू,मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post Top Ad