मस्तुरी ब्लॉक के सभी वरिष्ठ ,एवं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि किसानों के हित में लावर मोड मे चक्का जाम प्रदर्शन में शामिल रहें - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 5 February 2021

मस्तुरी ब्लॉक के सभी वरिष्ठ ,एवं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि किसानों के हित में लावर मोड मे चक्का जाम प्रदर्शन में शामिल रहें


 किसान आह्वान     किसान आह्वान

सभी किसान भाईयों से आह्वान है किसानों के हित मे

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान कानूनों को वापस लेने की मांग अपनी मांग पर बरकरार हैं. दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे अन्नदाताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती है वे पीछे नहीं हटेंगे. इस बीच, किसान संगठन 6 फरवरी यानी शनिवार होने वाले राष्ट्रव्यापी चक्का जाम को लेकर तैयारी में जुटे हैं. वहीं, 26 जनवरी की घटना के बाद से दिल्ली की सीमों पर पुलिस और सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं. भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कल मस्तुरी ब्लॉक के लावर मोड पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किसानों के समर्थन मे चक्का जाम प्रदर्शन 12 बजे से 03ः00 बजे तक किया जाना है।

मस्तुरी ब्लॉक के सभी वरिष्ठ ,एवं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि किसानों के हित में लावर मोड मे चक्का जाम प्रदर्शन में शामिल रहें। कई अतंरराष्ट्रीय हस्तियों ने समर्थन किया. वहीं, किसान आंदोलन और कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन किया जाना है। 

स्थान -लावर मोड मस्तुरी

             नागेद्र राय (ब्लॉक अध्यक्ष)

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी

Post Top Ad