इंडियन सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित
बिलासपुर पचपेड़ी संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी के खेल मैदान में आत्मरक्षा के लिए 40 ट्रेनारों को 60 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी ट्रेनरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।आपको बताते चलें कि यही ट्रेनर आने वाले दिनों में मस्तूरी ब्लॉक की अधिकांश स्कूलों में बच्चों को ट्रेनिंग देंगे ,ताकि वे अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सके। इस दौरान शिव पात्रे जिला प्रभारी, विजय टंडन ,हिना बंसल ट्रेनर, रमशिला कांत, शांति कोसले ,पद्मेश्वरी, सीमा, यमा, अनीता कुर्रे ,लक्ष्मी कुर्रे ,निशा, किरण, आरती, सुशीला ,शुभास टंडन ,चंद्र प्रकाश दिवाकर ,चर्चिल दिनकर उपस्थित रहे
