थाना सिरगिट्टी में चाकु मार कर हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भागने के प्रयास में पुलिस हिरासत में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 23 February 2021

थाना सिरगिट्टी में चाकु मार कर हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भागने के प्रयास में पुलिस हिरासत में

थाना सिरगिट्टी में चाकु मार कर हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भागने के प्रयास में पुलिस हिरासत में

घटना के एक घण्टे के भीतर ही सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पूर्व में हत्या के मामले में ही आजीवन कारावास की सजा पूरी कर के आया था आरोपी

मृतक से पूर्व से रंजिश थी आरोपी की



मृतक जितेंद्र राव पिता रामायण राव निवासी अन्नपूर्णा कालोनी सिरगिट्टी का आरोपी गणेश तिवारी पिता नत्थूलाल तिवारी उम्र 36 वर्ष निवासी नजर लाल पारा सिरगिट्टी से आज शाम 05.00 बजे पुराने विवाद पर पुनः वाद विवाद हुआ ..जिस पर आरोपी द्वारा पान दुकान में ही रखे चाकुनुमा हथियार से मृतक के पेट और जांघ में वार किया था जिसे परिवार वालो के द्वारा सिम्स ले जाया गया वह पर उसकी मृत्यु हो गयी

  आरोपी पूर्व में तोरवा थाना के 302 के मामले में आजीवन कारावास से 18.02.2021 सजा पूरा कर वापस आया था..हत्या के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग रहे आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने हिरासत में लिया

 

Post Top Ad