ग्राम पंचायत भनेसर में हो रहे अनावश्यक बेजा कब्जा हटाने ग्रामीणों ने शासन से लगाई गुहार।
मस्तूरी मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेसर में कुछ दिनों से भारी मात्रा में असामाजिक तत्वों द्वारा भूमि अधिग्रहण एवं बेजा कब्जा करने का कार्य किया जा रहा है वर्तमान में मनरेगा अंतर्गत चल रहे मंगलचंद स्टॉप डेम गहरीकरण कार्य जिसका खसरा क्रमांक 11/1 (7.1100) हे. जो की शासकीय भूमि है एवं उक्त भूमि में कई बार मनरेगा का कार्य पूर्ण भी हो चूका है को खसरा नंबर 9/1 (3.2370)हे. का भूमि स्वामी द्वारा बिना सीमांकन कराये रोड किनारे की भूमि (जो की ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि है ) को अपने महत्व के लिए अपनी भूमि बताते हुए कब्ज़ा किया जा रहा है जबकि उनकी भूमि 11/1 की शासकीय भूमि के पीछे 9/1 है जो की खाली बंजर पथरीला जमीन है | उक्त बेजा कब्जा होने कारण आगे मनरेगा कार्य प्रभावित हो गया है एवं तत्काल कार्य बंद करना पड़ रहा है |
जिसे रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम तहसीलदार से उक्त भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने ग्राम पंचायत भनेसर की भूमि का सीमांकन जल्द कराने एवं ग्राम पंचायत को भूमि का हस्तांतरण कर विकास कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए ग्रामीणों ने शासन से गुहार लगाई है जिसमें ग्राम पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मस्तूरी एसडीएम कार्यालय दी है।

