गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित हाथी दल के विचरण के मद्देनजर कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया आदेश - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 19 February 2021

गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित हाथी दल के विचरण के मद्देनजर कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया आदेश

 


गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में गतिविधियां तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित
हाथी दल के विचरण के मद्देनजर कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया आदेश

धमतरी 19 फरवरी 2021/ हाथियों का दल विगत कुछ दिनों से गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा है। उनके विचरण की वजह से किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के गार्डन, बगीचा, अंगारमोती मंदिर में पर्यटकों के दर्शन तथा वाॅटर स्पोर्ट्स में गतिविधियां आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। उन्होंने बताया है कि बरदिहा एवं अन्य रिसोर्ट में पूर्व से आरक्षित अतिथियों का आगमन प्रतिबंध से मुक्त रहेगा, किन्तु अन्य पर्यटकों को सलाह दी गई है कि सुरक्षा की दृष्टि से वे रिसोर्ट, मोटल अथवा होटल के अंदर ही रहें। इसके अलावा हाथी जिन ग्राम पंचायतों में विचरण कर रहे हैं, वहां कलेक्टर ने जनमानस की सुरक्षा के हित में हाई अलर्ट घोषित किया है।

Post Top Ad