*लोक सिरजनहार यूनियन [LSU]*
के ईंट भट्ठा मालिक के चंगुल में बंधुआ मजदूरी से छत्तीसगढ़िया प्रवासी मजदूरों को मुक्त कराया गया।
कुछ दिनों पूर्व पलामू( झारखंड ) में बिलासपुर जिला के पाराघाट ( मस्तूरी क्षेत्र) के प्रवासी मजदूरों ने " लोक सिरजनहार यूनियन " [ LSU ] को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराने सहयोग करने का निवेदन किया था। L.S.U. ने झारखंड के CPI ( M.L.) के महासचिव का.जनार्दन प्रसाद से संपर्क कर इस पर कार्यवाही करने की अपील/आग्रह किया।जिस पर पलामू CPI (ML) के जिला सचिव का. आर.एन. सिंह ने साथियों के साथ भट्ठा पर मजदूरों से संपर्क कर तहकीकात किया ।इससे भट्ठा मालिक ने मज़दूरों का दबाया हुआ मजदूरी राशि का भुगतान किया और मजदूरों को मुक्त किया ।आज दिनांक 31- 1-2021 को मजदूर परिवार को पलामू में का. आर. एन. सिंह के निवास में रखा गया और आगे की कार्यवाही के लिए साथियों की टीम लगा हुआ है।
इन मजदूरों को उनकी घर वापिस जाने एवं दोषियों पर कार्यवाही के लिए L S U एवं CPI (ML) के बीच संपर्क जारी है।
संलग्न
(1) मजदूरों द्वारा L.S.U. को लिखे पत्र एवं मजदूरों का फोटोग्राफ।
*जारीकर्ता*
वीरेंद्र भारद्वाज
महासचिव
L.S.U.
