केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ कांग्रेसियों ने किया नेशनल हाईवे पर 3 घंटे धरना प्रदर्शन
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। किसान मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगो पर अभी तक बरकरार हैं. दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए अन्नदाताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती है वे पीछे नहीं हटेंगे. किसान संगठनो के आह्ववान पर आज मस्तूरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग चक्का जाम कर किसानों के मांगो को लेकर समर्थन किया जिसमें 12 बजे से लेकर 3 बजे तक किया गया चक्का जाम. आंदोलन मस्तुरी ब्लॉक द्वारा फोरलेन सड़क लावर मोड पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और किसानों के समर्थन मे चक्का जाम प्रदर्शन किया गया रोड के दोनों साइड गाड़ियों की लम्बी लाइन लगी रही
उक्त धरना प्रदर्शन में मस्तुरी ब्लॉक के समस्त वरिष्ठ ,एवं सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के हित में लावर मोड मे चक्का जाम प्रदर्शन में शामिल हुए। वही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम मस्तूरी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
