तखतपुर विधानसभा के ग्राम अजयपुर में गत पंद्रह दिनों से गोंडवाना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट स्पर्धा का आज 21-02-2021 को समापन हो गया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 21 February 2021

तखतपुर विधानसभा के ग्राम अजयपुर में गत पंद्रह दिनों से गोंडवाना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट स्पर्धा का आज 21-02-2021 को समापन हो गया


 क्रिकेट स्पर्धा का समापन:- तखतपुर विधानसभा के ग्राम अजयपुर में गत पंद्रह दिनों से गोंडवाना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट स्पर्धा का आज 21-02-2021 को समापन हो गया, जिसमें 28 ग्राम के टीम ने खेला,क्रिकेट की समापन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि - जिला पंचायत बिलासपुर सभापति श्रीमती मीनू सुमंत यादव जी थे, विशिष्ट अतिथि - बिहारी सिंह टोडर - संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर, श्री प्रमोद यादव जी - उपाध्यक्ष सिम्स कर्मचारी संघ बिलासपुर,  श्री प्रकाश बंजारे जी- सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत घोंघाडीह, श्री राजेन्द्र खांडे जी- जनपद सदस्य प्रतिनिधि नेवरा, श्री गिरधारी साहू जी- सरपंच प्रतिनिधि नेवरा, श्री कयूम भाई जी, फाइनल विजेता टीम कोनी को 20001(बीस हजार एक रुपये  और सील्ड) उप विजेता टीम को 10001(दस हजार एक रुपये और सील्ड) ईनाम की राशि प्रदान किया गया साथ ही मेन आफ द मैच 5001(पांच सौ एक रुपये और सील्ड मैन ऑफ द सीरीज 1001(एक हजार एक रुपये ) और सील्ड  अतिथियों के हाथों से प्रदान किया गया, विजेता टीम कोनी ने 162 रन बनाए और विजेता बना, घोंघाडीह की टीम उप विजेता बनी,मुख्य अतिथि -जिला पंचायत सभापति श्रीमती मीनू सुमंत यादव जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, सिक्के के दो पहलू होते है, एक चिट, दूसरा पट, ठीक उसी प्रकार किसी  भी खेल की दो पहलू होती है एक हार दूसरा जीत तो मैं विजेता, उपविजेता दोनों टीमो को बधाई देती हूँ, ग्राम अजयपुर को अपना मायके बताते हुए ग्राम विकास में हमेशा साथ देने की बात कही, विशिष्ट अतिथि - जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त सचिव बिहारी सिह टोडर ने कहा -: खेल से खिलाड़ियों की शारीरिक, मानसिक, और बौद्धिक विकास होता है, आज गांव में खेलने वाले खिलाड़ी कल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी हो सकता है, इसलिए जो भी खेल हो खिलाड़ियों को लगन से खेल भावना से खेलनी चाहिए,हारने वाले टीम को कभी निराश नही होनी चाहिए, साथ ही विजेता उप विजेता,संचालक मंडल को बधाई दिए, इस अवसर पर संचालक  मंडल राकुमार ध्रुव, यशवंत जगत, आलोक सिह श्याम, संतोष मरावी, अशोक मरावी, अभिषेक श्याम, मुकेश धुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

Post Top Ad