आज दिनांक 21.2.2021 दिन रविवार को ग्राम पचपेड़ी में अटल फिजिकल प्रतियोगिता 2021 सीजन -1 का आयोजन क्षेत्र के युवा वर्ग को फिजिकल प्रतियोगिता में सक्षम बनाने के उद्देश्य से किया गया जिसमें कुल 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया, मुख्य अतिथि के रूप में उपनेता प्रतिपक्ष,पूर्व मंत्री,विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी जी उपस्थित हुये डॉ.बांधी जी ने युवा वर्ग को आह्वान किया कि खेलकूद से संज्ञात्मक विकास, कल्पनाशीलता, सृजनात्मक ,शारिरिक विकास,क्रियात्मक विकास,भाषायी विकास, भावात्मक विकास एवं खेल द्वारा बच्चे सामाजिक होना भी सीखते हैं इसलिये जीवन मे खेल का विशेष महत्व है खिलाड़ीयों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया एवं खेलकूद प्रतियोगिता में हर संभव सहयोग करने की बात कही,इस प्रतियोगिता में 800 मी.की दौड़ में प्रथम स्थान दिनेश पोर्ते ग्राम रहटाटोर द्वितीय स्थान लोकेश पोर्ते ग्राम रहटाटोर ,100 मी.दौड़ में प्रथम स्थान अमरशक्ति ग्राम
केंवटाडीह (भू.), द्वितीय स्थान कमलसिंह ग्राम शिवटिकारी ,गोला फेंक में प्रथम स्थान प्रिंस अंचल ग्राम पचपेड़ी, द्वितीय स्थान रोहित जगत ग्राम रहटाटोर ,ऊंची कूद में प्रथम स्थान भरत यादव ग्राम जलसों ,द्वितीय स्थान जेम्स कुमार मधुकर ग्राम पचपेड़ी, लंबी कूद में प्रथम स्थान अमरशक्ति ग्राम केंवटाडीह (भू.), द्वितीय स्थान बाबा पंकज ग्राम कटहा रहा उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को डॉ.बांधी जी के द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किये एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये उक्त प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.बांधी जी के निर्देशानुसार किया गया,उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि द्वारिका टण्डन ,पूरन ठाकुर,मिस्टर इंडिया,महादेव खूंटे,कमलेश लहरे,लखन दिनकर,दिनेश यादव,अंजीत पटेल,भईया लाल खूंटे एवं प्रतिभागी गण उपस्थित रहे.



