जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठियापाली में अध्यापन करते हैं राज्यपाल राज्य शिक्षक सम्मान से 2018 में पुरस्कृत है।वे शाला में अपनी विषय पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिए हैं । - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 16 February 2021

जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठियापाली में अध्यापन करते हैं राज्यपाल राज्य शिक्षक सम्मान से 2018 में पुरस्कृत है।वे शाला में अपनी विषय पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिए हैं ।


 

जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठियापाली में अध्यापन करते हैं राज्यपाल राज्य शिक्षक सम्मान से 2018 में पुरस्कृत है।वे शाला में अपनी विषय पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिए हैं ।शाला की हर गतिविधियों का आयोजन करवाते हैं पालकों का सहयोग एवं एसएमडीसी का हमेशा सहयोग प्राप्त होता है ग्राम के जागरूक नागरिकों का भी सहयोग मिलता है यह स्कूल मुख्य मार्ग से 7 किलोमीटर की दूरी पर वनांचल में स्थित है जहां की प्राचार्य श्री जी पी शर्मा का मार्गदर्शन एवं सहयोग  से वह स्कूल  में गतिविधियों के आयोजन करते रहते हैं शाला के अन्य शिक्षकों का भी सहयोग मिलता रहता है वर्तमान वर्ष में कोरोनकाल के कारण स्कूल बंद रहा है स्कूल को कोविंद सेंटर भी बनाया गया था जहां से जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता ने प्राचार्य के साथ कोरोनकाल मे वर्नियास के रूप में कार्य किया छात्रों की पढ़ाई स्कूल में बंद होने के कारण व्याख्याता हिमधर जी ने पाठ को पावर पॉइंट के माध्यम से पढ़ाना शुरू किया कई वीडियो यूट्यूब में भी अपलोड किया है शासन स्तर पर पढ़ाई कार्यक्रम ऑनलाइन प्रारंभ हुआ अपना पढ़ाई सामग्री का वीडियो अपलोड किया अधिकतर पाठ को स्वीकृत कर लिया गया है कोरोनाकाल मे नियमित ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखा जिसमें अपने शाला केअतिरिक्त अन्य स्कूल के छात्रों  नेे भी लाभ उठाया ।मास्क बनाकर  गांव के लोगों को बांटा है एवं जागरूक करने का कार्य करते रहे है  आयुर्वेद काढ़ा बनाने की विधि बताकर उन्हें लेने हेतु प्रेरित करते रहे।वे स्वयं लगातार काढ़ा का उपयोग करते रहे हैं।हिमधर जी मुहल्ला क्लास के द्वारा छात्रों को पढ़ाने का कार्य करते रहे हैं ।हिंदी विषय का व्याख्याता होने के नाते अपने छात्रों को कविता पाठ हेतु कविता रचने हेतु प्रेरित करते रहे हैं छात्रों ने सुंदर कविता के द्वारा राज्य स्तर के कवियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।कविता पाठ आन लाइन वर्चुअल होता है।प्रतिभागी शिक्षकों के साथ छात्रों द्वारा कविता पाठ करते  है।स्वयं हिमधर जी भी कविता पाठ एवम मंच संचालन करते हैं।हिमधर जी अध्यापन के साथ सामाजिक सेवा करते रहे हैं।वे वृद्धा दिवस महिला दिवस पुण्यतिथि राष्ट्रीय त्योहारों आदि में अपने स्वयं के व्यय से जरूरत मंद लोंगों को सहायता करते रहते हैं,वे प्रतिभावान छात्रों को शाला में प्रथम स्थान आने पर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र और नगद राशि से सम्मानित करते है।वे अपने निवास स्थान कार्य स्थल में कई मैच का आयोजन करके ग्रामीण प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास करते रहते हैं।कई स्कूल संस्था अनाथालय,अस्पतालों,में कुर्सी ,पंखा, आल्मारी, बड़ी घड़ी,फल वितरण आदि का कार्य करते रहे हैं।वे अपने ग्राम के सार्वजनिक देवालयों का निर्माण करके देवालयों का स्थान संरक्षित किये हैं।कोरोनकाल में की गयी गतिविधियों  से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।हिमधर जी सदैव  सक्रिय  रहकर कार्य करते रहते हैं, जिससे अनेक लोगों को सहयोग एवं सहायता प्रदान किये है।प्रशिक्षण स्थल में कम्प्यूटर आपरेटिंग में भी सहयोग प्रदान करते है।

Post Top Ad