एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु आवेदन 08 मार्च तक आमंत्रित
बिलासपुर 22 फरवरी 2021/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 55 एवं वार्ड क्रमांक 16 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 08 मार्च 2021 तक आमंत्रित किया गया है। पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इच्छुक आवेदनकर्ता प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक सीधे अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
