बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का शुभारंभ 01 मार्च को: मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे शुभारंभ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 28 February 2021

बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का शुभारंभ 01 मार्च को: मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे शुभारंभ


 बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का शुभारंभ 01 मार्च को: मुख्यमंत्री श्री बघेल करेंगे शुभारंभ

रायपुर, 28 फरवरी 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा। 

  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। 01 मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

Post Top Ad