" लोक सिरजनहार यूनियन " [ LSU ] द्वारा किसानों का प्रदर्शन अभनपुर [ जिला रायपुर छ. ग.] में हुआ
L S U द्वारा पूर्व निर्धारित किसानों का प्रदर्शन दि. 15-1-2021 को संपन्न हुआ।ग्राम सलौनी में जंगी आम सभा के बाद रैली निकलकर 10 कि. मी. दूर तहसीली अभनपुर में एस. डी. एम. को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
LSU के ज्ञापन में किसानों को *करीब 40 वर्षो* से काबिज खेती जमीन का व्यवस्थापन पट्टा देने एवं गरीबों को उजाड़ने के षड्यंत्र को रोकने की बात कही गई है।
आम किसानों की व्यथा एवं उनकी समस्यायों पर सरकारी मशीनरी की घोर लापरवाही उस समय और उजागर हुई जब एस .डी. एम. ने रैली से मिलने एवं ज्ञापन लेने से इंकार कर सामान्य कर्मचारी को ज्ञापन लेने भेजा ।इस पर रैली में S.D.M. के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई और S.D.M. को ही मिलकर ज्ञापन देने की बात कही गई ।तब किसानों के जोरदार प्रतिवाद के आगे झुककर S.D.M. बाहर आकर ज्ञापन लिया।
L.S.U. के रैली व मुद्दा से प्रभावित होकर कई गांव के लोगों ने L.S.U. को अपनी -अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।L.S.U. द्वारा इन समस्याओं पर आंदोलन संगठित करने संकल्प लिया गया।रैली- प्रदर्शन में महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही और सभी ने संगठित होकर अन्याय के खिलाफ लड़ने और जीतने का संकल्प लिया।
