कोरोना का नही हुआ है अंत ,मास्क अभी भी लगाएं - डाॅ सुंदरानी दो गज की दूरी है जरूरी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 18 January 2021

कोरोना का नही हुआ है अंत ,मास्क अभी भी लगाएं - डाॅ सुंदरानी दो गज की दूरी है जरूरी


 कोरोना का नही हुआ है अंत ,मास्क अभी भी लगाएं - डाॅ सुंदरानी

                         दो गज की दूरी है जरूरी

रायपुर 18 जनवरी 2021/ छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन शुरू हो गया है। पहले चरण में  2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को  टीका लगाया जाना हैै। यह सब के लिए शुभ खबर है। लेकिन चिकित्सक अभी भी वही सावधानी बरतने को कह रहे हैं जैसे मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना, भी़ड़ में जाने से बचना। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ ओ पी सुंदरानी का मानना है कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। अभी भी कोविड के केस आ रहे हैं और मृत्यु भी हो रही है। इसलिए सभी को चाहे उन्हे कोरोना वैैैक्सीन लगा हो या नही,मास्क सही तरह से पहनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने कहा कि सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर  इम्यूनिटी विकसित होती है। इसीलिए वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Post Top Ad