केवट समाज ने मनाया रामसखा गुहाराम निषाद एवं बिलासादाई की जयंती। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 29 January 2021

केवट समाज ने मनाया रामसखा गुहाराम निषाद एवं बिलासादाई की जयंती।


 

केवट समाज ने मनाया रामसखा गुहाराम निषाद एवं बिलासादाई की जयंती।



मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लवर के आश्रित ग्राम भोठीडीह में केवट समाज के द्वारा रामसखा गुहानिषाद जयंती एवं बिलासा बाई का जयंती कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही ग्राम केवट समाज के सामुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान बिलासपुर महापौर रामशरण यादव प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह  अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। केवट समाज के लोगों ने सभी अतिथियों का बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने अपने मद से समुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम के छायाचित्र की पूजा पाठ करने के पश्चात राज्य गीत अरपा पैरी के धार के साथ प्रारंभ हुआ।

Post Top Ad