मकरसंक्रांति के महावसर पर पूरे देश सहित गरियाबंद नगर में भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ निधि समर्पण का महाभियान शुरू हुआ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 14 January 2021

मकरसंक्रांति के महावसर पर पूरे देश सहित गरियाबंद नगर में भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ निधि समर्पण का महाभियान शुरू हुआ


  गरियाबंद/छत्तीसगढ़

जिला ब्यूरो


मकरसंक्रांति के महावसर पर पूरे देश सहित गरियाबंद नगर में भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ निधि समर्पण का महाभियान शुरू हुआ


सरस्वती शिशु मन्दिर गरियाबंद जो अस्थायी  तीर्थ क्षेत्र श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान कार्यलय से शुरू हुआ



पूरे भारत मे अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान आज मकरसंक्रांति से शुरू हो गया है, इसके लिए बकायदा अब जगह जगह पर कार्यालय खोले गए हैं. जहां से कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्ले में टोलियों के रूप में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि समर्पण की मांग करेंगे,  निर्माण शुरू हो चुका है, इस बात की जानकारी देते हुए लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की मांग करेंगे,  राम मंदिर निर्माण में सहयोग का प्रमुख उद्देश्य यह है कि हर वर्ग के व्यक्ति के द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग किया जा सके। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की टोलियां लगभग 11 करोड़ परिवारों तक जाने के लिए तैयार हैं.


यह संक्रांति के मौके से ही कार्य शुरू किया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया था और 27 फरवरी माघी पूर्णिमा तक चलेगा. इसके लिए ढाई लाख से ज्यादा कार्यकर्ता 11 करोड़ परिवारों में जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का आग्रह राम भक्तों से करेंगे और उन्हें राम मंदिर निर्माण की जानकारी देंगे.


इस कार्यक्रम को चलाने के लिए पिछले काफी दिनों से ट्रस्ट के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा योजनाएं बनायी जा रही है. इसके लिए पूरे देश में ही तमाम जगहों पर कार्यालय खोले गए हैं, लोगों को राम मंदिर निर्माण में निधि समर्पण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

गरियाबंद नगर में भी आज अपने अस्थायी कार्यालय सरस्वती शिशु   मन्दिर से निकलकर प्रथम तिरंगा चौक से होते हुए नगर के सदर मार्ग, सुभाष चौक, शीतला मन्दिर, सिविल लाइन होते हुए शारदा चौक, सन्तोषी मन्दिर एवं नगर के सभी वार्डो का भगवान श्री राम की मूर्ति सहित शोभायात्रा निकाल कर वापस कार्यालय सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद में वापस पहुँच पूजा आरती कर  समापन किया गया।

इस शोभायात्रा में

सत्यप्रकाश मानिक पूरी, मनोज खरे, लोकनाथ साहू, सदानन्द सडवांकर , कमल नारायण वर्मा अभिमन्यु धुव, केशव साहू, डॉ पूरन सिन्हा,एन के वर्मा ,प्रकाश निर्मलकर, भानु प्रकाश राजपूत, यस सिन्हा ,जितेंद्र यादव , लाल बहादुर ,  निखिल साहू,  मिलेश्वरी साहू, राहुल मिठानी, सुरेन्द्र सोनटेके, वंश सिन्हा,रिखी यादव, निखिल साहू,  पवन निषाद,आशीष गुप्ता,अनेक श्री। राम मंदिर निर्माण समिति सदस्य  शामिल हुए थे।



Post Top Ad